jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Harda News: बाढ़ व आपदा प्रबन्धन की मॉकड्रिल सम्पन्न

हरदा : मध्यप्रदेश राज्य आपातकालीन आपदा मोचन बल एसडीईआरएफ व होमगार्ड के दल द्वारा शुक्रवार को हंडिया स्थित पानी की टंकी घाट के पास बाढ़ आपदा प्रबन्धन समिति मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, पुलिस अधिक्षक श्री अभिनव चौकसे व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित पुलिस, उद्योग, पशु चिकित्सा, शिक्षा, परिवहन, सामाजिक न्याय, नगर पालिका व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद थे। मॉकड्रिल का संचालन होमगार्ड की कम्पनी कमाण्डेंट श्रीमती रक्षा राजपूत ने किया। मॉकड्रिल के दौरान बाढ़ के दौरान डूबते हुए व्यक्तियों को बचाने के तरीके बताये गये। इस दौरान सर्पदंश होने की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति के प्राथमिक उपचार के बारे में भी बताया। कलेक्टर श्री सिंह ने होमगार्ड की कम्पनी कमाण्डेंट श्रीमती राजपूत को निर्देश दिये कि मॉकड्रिल का प्रदर्शन जिले के हायर सेकण्ड्री स्कूल व कॉलेजों में जिला व तहसील मुख्यालय पर भी किया जाए।

- Install Android App -

Indore News : गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी और नशाखोरी के लिए लोगो से लूटते थे मोबाईल पुलिस ने 3 बदमाशों को पकड़ा