jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Harda News: रेत का अवैध परिवहन करने वाली ट्रेक्टर ट्राली जप्त की गई

हरदा : जिले में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण कार्य में लगे वाहनों व उपकरणों को जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार, हरदा द्वारा भ्रमण के दौरान छोटा अबगाँव से भुन्नास मार्ग पर रेत से भरे हुये ट्रेक्टर-ट्रॉली को रोककर जॉच की, जिसमें पंजीयन विभाग का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। मौके पर वाहन चालक के पास रेत परिवहन हेतु अभिवहन पास नहीं पाया गया। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि ट्रेक्टर के मालिक राजू लोचकर नि. चिचली तह. खातेगांव जिला देवास के ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस एवं खनिज विभाग के अमले की मदद से पुलिस थाना सिटी कोतवाली हरदा जिला हरदा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। प्रकरण में म.प्र. अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

- Install Android App -

Indore News : गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी और नशाखोरी के लिए लोगो से लूटते थे मोबाईल पुलिस ने 3 बदमाशों को पकड़ा