jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : रिद्धनाथ घाट पहुंचने से पहले ‘नाली यात्रा’ जरूरी! आंगनबाड़ी के पास कई दिनों से जमा पानी बना... बैलगाड़ी दौड़ मे छोटी हरदा के प्रहलाद पटेल की बैलजोड़ी ने एक ही दिन में दो जिलों में दिखाया जलवा उज्जैन: अभी शाही मस्जिद के पास माहौल शांत है शासकीय हाईस्कूल मोरगढी़ मे हुआ मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे

हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पुनः विधानसभा में जोर -शोर से उठाया फटाका फैक्ट्री ब्लास्ट का मुद्दा

हरदा : मध्य प्रदेश विधानसभा भोपाल में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा फटाका फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट के मुद्दे को जोर-जोर से उठाया व पीड़ितों को तत्काल मुआवजा राशि दिलाने की मांग की गई।

- Install Android App -

हरदा विधायक के निज सहायक गौरव सराठे द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि  माननीय विधायक डॉ. दोगने द्वारा सदन में कहा गया की 6 फरवरी 2024 को सुबह 11:00 के आसपास हरदा जिले के बैरागढ़ में स्थित फटाका फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में कई लोग मारे गए व सैकड़ो लोग घायल हुए साथ ही लोगों के मकानों को भी भारी क्षती पहुंची है और आज भी पीड़ित लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर है, क्योंकि उन्हें एन.जी.टी. की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि आज दिनांक तक अप्राप्त है, जो कि अनुचित है। इस हेतु में सरकार से मांग करता हूं कि वह स्वयं के फंड से या मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से पीड़ितों को तत्काल मुआवजा राशि उपलब्ध करावे एवं एन.जी.टी. के माध्यम से मिलने वाली मुआवजा राशि का शासकीय फंड में संविलियन कर लेवे। ताकि वर्तमान में बेघर हुए पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता मिल सके साथ ही विधायक डॉ. दोगने द्वारा उक्त प्रकरण की जांच हेतु सरकार द्वारा गठित की गई जांच कमेटी की कार्य प्रणाली पर भी संदेह जाहिर किया क्योंकि जांच कमेटी द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट अभी तक अप्राप्त है। मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक डॉ. दोगने द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया एवं हरदा कलेक्टर को जांच रिपोर्ट अतिशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।