jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Mahtari Vandan Yojana: इस दिन आएगा महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त का पैसा, देखें पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। राज्य की लाखों महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। और अब महिलाओं को सरकार द्वारा जारी की जाने वाली दूसरी किस्त का इंतजार है।

अगर आप छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला है और राज्य सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली महतारी वंदन योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं, तो आज के आर्टिकल में आपको सरकार द्वारा जारी की जाने वाली अगली किस्त के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।

इस दिन आएगा दूसरी किस्त का पैसा –

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि देने के लिए योजना की शुरुआत की गई। योजना के तहत राज्य सरकार हर साल लाभार्थी महिला को ₹12000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। इस योजना की पहली किस्त का भुगतान राज्य की करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। योजना में महिलाओं ने आवेदन फार्म जमा कर सरकार द्वारा प्राप्त की जाने वाली ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त किया है और अब इन महिलाओं को योजना की अगली किस्त का इंतजार है।

आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त का भुगतान अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अगली किस्त को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।bअगली किस्त का पैसा महिलाओं के बैंक खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा, जो की महिलाओं के बैंक खाते में प्राप्त होगा।

ऐसे देखे भुगतान की स्थिति –

- Install Android App -

राज्य की जिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त का पैसा प्राप्त हुआ है, उन सभी महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा दूसरी किस्त का भुगतान भी किया जाएगा। अगर आपने योजना की पहली किस्त का ₹1000 प्राप्त किया है, तो आप अपने भुगतान की स्थिति का विवरण आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर भुगतान की स्थिति देखने का विकल्प प्रदान किया जा रहा है। आगे आपको भुगतान की स्थिति देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

1. भुगतान की स्थिति देखने के लिए आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
3. यहां दिखाई दे रहे आवेदन की स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको अपना आवेदन क्रमांक दर्ज करके सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा।
5. रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कीजिए।
6. सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
7. यहां आप अपने आवेदन फार्म की स्थिति एवं भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं और पता कर सकते हैं, कि आपको योजना के तहत पहली किस्त का भुगतान हुआ है या नहीं।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –