jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

सिराली : नल जल योजना के ट्यूबवेल के समीप सरपंच ने अपने खेत में करवा लिया बोर, मूंग की फसल में दे रहा पानी, सरकारी ट्यूबवेल में पानी हुआ कम , जिला पंचायत सदस्य ने विधायक कलेक्टर एसडीएम को लिखा पत्र !

सिराली : ग्राम पंचायत जामुखो में PHE विभाग द्वारा घर घर नल जल योजना अंतर्गत कराये गए ट्यूबवेल के पास में ही ग्राम पंचायत के सरपंच ने अपने खेत में अभी नया बोर करवा लिया। जिसके कारण सरकारी बोर में पानी कम हो गया। उक्त आरोप जिला पंचायत सदस्य तारा सत्यनारायण सुचार ने लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत जामुखो के सरपंच ने बोरवेल पर प्रतिबंध के बाद भी अपने खेत में बोर करवाया। वही सरपंच ने PHE के बोर से पचास मीटर की दूरी पर ही बोर करवा लिया। जिसके कारण अब ग्रामीणों को पानी कम मिलेगा। भविष्य में उनको जल संकट का सामना करना पड़ेगा।

- Install Android App -

जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि सरपंच ने जो बोर खेत में करवाया है। उसके पानी से मूंग की फसल में सिंचाई कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य तारा सुचार ने विधायक अभिजीत शाह, हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह और खिरकिया एसडीएम को पत्र लिखकर सरपंच पर कार्यवाही की मांग की है।______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –