jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू टिमरनी में प्रशासन के आदेश हवा में,प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रही नरवाई जलाने की घटनाएं हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा... खातेगांव में शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत; पुलिस महकमे में मच... आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त

Mp Election 2023: Mp में भाजपा को झटका : पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, बोले संगठन के साथ गद्दारी करने वालो को संगठन दे रहा बढ़ावा, दे दी टिकट

मुरैना : विधानसभा क्षेत्र.क.-08 अम्बाह जिला मुरैना के पूर्व विधायक कमलेश सुमन एडवोकेट व प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने आज भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

पूर्व विधायक ने पत्र में लिखा की –

- Install Android App -

मैनें भा.ज.पा. संगठन के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया है। सदैव के हित में कार्य किया लेकिन चूंकि संगठन ने पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले नेता को बढ़ावा देकर बिना किसी को सुने चुनावी रण में उतारकर पार्टी में लोकतंत्र की हत्या की है। ऐसे में मेरा उनके लिए प्रचार करना मेरे स्वाभिमान के साथ न्याय नहीं होगा।

अतः मैं आज तत्काल प्रभाव से भा.ज.पा. संगठन की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र प्रेषित कर रहा हूँ। आपसे विनम्र आग्रह है कि इसे स्वीकार करें। मालूम हो कि पूर्व विधायक के पार्टी को छोड़ने के बाद कई भाजपा कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ सकते है।