jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

MP NEWS : एक घर से उठी चार अर्थियां, पिता ने बेटे, भतीजी, भाई को दी मुखाग्नि, फफक-फफक कर रोए लोग

मकड़ाई समाचार रायसेन। जिले में ऐसा दर्दनाक नजारा इससे पहले कभी नहीं दिखाई दिया था। जब सुबह-सुबह एक ही घर से एक साथ चार अर्थियां उठीं तो हर कोई रो पड़ा। सुल्तानपुर के वंशकार परिवार ने कार हादसे में मानो सबकुछ खो दिया। इस परिवार ने पहले अपनी मां को खो दिया, उसके बाद पिता की अस्थि विसर्जन कर लौट रहे 4 अन्य परिजन भी साथ छोड़ गए।

परिवार के 14 सदस्य वापस आ रहे थे तभी रीवा जिले के सिंगल किटवारिया बायपास पर उनका एक्सीडेंट हो गया। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में मानो उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में विनोद वंशकार (27), शशि वंशकार (50), मयंक (16) और वैशाली वंशकार की मौत हो गई थी।

- Install Android App -

रविवार सुबह करीब 7:00 बजे घर से एक साथ चार अर्थी उठीं। परिजनों का तो रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के भी आंसू थम नहीं रहे थे। चार अर्थियां एक साथ देखकर रास्ते में जा रहे लोगों की भी रूह कांप गई। यह नजारा जिसने भी देखा, वह दुखी हो उठा। अंतिम संस्कार में बडी संख्या में लोग शामिल हुए।

श्मशान घाट पर सभी परिजनों की एक साथ ही अंत्येष्टि की गई। वंशकार परिवार के बड़े बेटे होने के नाते कमलेश वंशकार ने छोटे भाई विनोद,भतीजी वैशाली के साथ ही अपने कलेजे के टुकडे 16 वर्षीय पुत्र मयंक को भी मुखाग्नि दी। इससे पहले शनिवार को पीएम के बाद शवों को दो एंबुलेंस से सुल्तानपुर भेजा गया था जोकि देर रात करीब 3 बजे सुल्तानपुर पहुंचे।