jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

कोलार की दुकानों में तोड़फोड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई- रविन्द्र यति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कोलार के ललिता नगर क्षेत्र में गुरुवार रात हुई दुकानों में तोड़फोड़ की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

क्या था पूरा मामला
बीजेपी जिलाध्यक्ष यति ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि गोकुल डेयरी के संचालक आशीष मीणा अपने सहयोगियों के साथ देर रात दुकानों को क्षतिग्रस्त करने और उन पर कब्जा करने पहुंचा। जब स्थानीय व्यापारियों ने इसका विरोध किया, तो आशीष मीणा ने अपने एक सहयोगी को फर्जी ‘रविन्द्र यति’ बनाकर कॉल करवाई, जिसमें यह कहा गया कि “मैं आदेश देता हूं कि दुकानों को तोड़ डालो और कब्जा कर लो, विरोध करने वालों को सबक सिखाओ।” जानकारी मिलने पर श्री रविन्द्र यति ने स्वयं आशीष मीणा से बात की, तो उसने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।

जिलाध्यक्ष का नाम लेकर भ्रम फैलाया

- Install Android App -

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी अन्य व्यक्ति को रविन्द्र यति बताना प्रतिरूप द्वारा छल का अपराध है जो कि धोखाधडी की श्रेणी में आता है। मेरे नाम से भ्रम फैलाकर व्यापारियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

असमाजिक तत्वों के खिलाफ़ सख्त कार्यवाही की मांग

भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी एवं जिलाध्यक्ष को बदनाम करने के लिए जानबूझकर किया गया है। यह अपराध माफी योग्य नहीं है, दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव कानून व्यवस्था और व्यापारी सुरक्षा के पक्ष में खड़ी है, और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अनिवार्य है।