हंडिया।25 जनबरी को आने वाले नर्मदा जयंती महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। नर्मदा जयंती के मौके पर रिद्ध नाथ घाट पर करीबन 4 कुंटल दूध से पुण्य सलिला मां नर्मदा का अभिषेक किया जाएगा ।
नर्मदा जयंती महोत्सव की पूर्ब सध्या एबं उत्सब के दौरान शाम के समय रिद्धनाथ घाट पर मां नर्मदा में भक्तों द्वारा 21,000 हजार दीपक आटे से बने हुए मां के जल में प्रवाहित किए जाएंगे। रिद्धनाथ घाट पर दोपहर 12 बजे महाआरती के पश्चात भंडारे का आयोजन होगा।
काशी देव दीपावली के संस्थापक नारायण गुरु के सानिध्य में नर्मदा जयंती की संध्या पर रिद्धनाथ घाट पर काशी से आए पांच ब्राह्मणों द्वारा रात्रि 7,30 बजे मां गंगा की तर्ज पर नर्मदा जी की महाआरती की जाएगी।
रिद्धनाथ घाट सहित नगर के सभी प्रमुख घाटों पर करीबन 51000 दीप मां नर्मदा को जगमगाएंगे जिससे मां का सुंदर व मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा।
1100 लड्डू से किया जाएगा अर्चन, नर्मदा जयंती की संध्या पर रिधनाथ घाट पर पंडित मनीष शर्मा के सानिध्य में 1100 लड्डुओं से मां नर्मदा का अर्चन किया जाएगा।

