jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

हरदा : डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण मौसम रबी 2025-26 हेतु समय-सारणी जारी

हरदा : आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन मध्यप्रदेश द्वारा रबी मौसम हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण की समय-सारणी जारी की गई है। समय सारणी अनुसार किसान गिरदावरी एवं सर्वेयर क्रॉप सर्वे का कार्य 21 जनवरी से 28 फरवरी तक, सुपरवाइजर द्वारा सत्यापन का कार्य 5 मार्च तक किया जाएगा तथा किसान द्वारा 10 मार्च तक दावा आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी।

दावा आपत्ति निराकरण 15 मार्च तक, वेरीफायर द्वारा अनुमोदन 10 मार्च से 15 मार्च तक किया जाएगा। डिजिटल क्रॉप सर्वे जांच कार्य 1 से 15 मार्च तक तथा जांच कार्य का अंतिम अनुमोदन 20 मार्च को किया जाएगा। अंतिम डाटा भूलेख पोर्टल पर अद्यतन 31 मार्च को किया जाएगा।

- Install Android App -

संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश भू-अभिलेख नियमावली के अनुसार फसल गिरदावरी का कार्य वर्ष में 3 बार खरीफ, रबी व जायद मौसम में सारा एप के माध्यम से संपन्न किया जाता है। इसका उपयोग उपार्जन, फसल बीमा आदि योजनाओं में सतत् रूप से किया जा रहा है।

फसल गिरदावरी कार्य में पारदर्शिता लाने हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है, जिसमें जियो फेस (पार्सल लेवल) तकनीक के माध्यम से खेत में बोई गई फसल का फोटो खींचकर फसल सर्वेक्षण का कार्य नियत अंतराल में पूर्ण किया जाएगा।