jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

सर्व ब्राह्मण समाज ने हंडिया तट पर किया स्वच्छता कार्य, कल होगा भगवान परशुराम का पूजन,गौपूजन

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा छः दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव की मंगलवार को शुरुआत हुई।पहले दिन संगठन की हरदा नगर इकाई ने हंडिया पहुंचकर नर्मदा तट पर स्वच्छता कार्य किया।नगर इकाई के सदस्यों ने रिद्धनाथ घाट पर कचरा हटाया,वहीं लोगों को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का कहा।नगर इकाई अध्यक्ष दीपक शुक्ला ने बताया कि इस मौके पर उन्होंने गर्मी के चलते पौधों में पानी देकर उनके संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों को जिम्मेदारी दी।सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।इस दौरान महामंत्री लोकेश शर्मा,संयोजक नितेश बादर,उपाध्यक्ष रोहित तिवारी,वरिष्ठ समाजसेवी अवंतिका प्रसाद तिवारी,सौरभ तिवारी,युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर,लोकेश पंडित,असीम पारे,शुभम शर्मा,उपसरपंच शरण तिवारी,अरुण तिवारी,अवधेश तिवारी,विशाल तिवारी सहित सदस्य उपस्थित रहे।

कल होगा भगवान परशुराम का पूजन,अभिषेक,गौ पूजन

- Install Android App -

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि बड़ा मंदिर में सुबह 8 बजे से भगवान परशुराम का पूजन एवं अभिषेक होगा,इसके बाद हवन होगा। दोपहर 12 बजे महाआरती होगी,इसके बाद कन्या भोज होगा।शाम को दयोदय गौशाला में समाजजन गौपूजन कर आरती करेंगे।वही शाम को साढ़े 7 बजे से विराट विष्णु सहस्रनाम मंडल द्वारा पाठ होगा।संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने सभी सामाजिक बंधुओं को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया।

ये वीडियो भी देखे। प्रशासन की अनदेखी। मां नर्मदा के हाल बेहाल