jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

कलयुगी पत्नि ने की पति की हत्या ,किसी को शक न हो- रात भर पति की लाश के साथ सोती रही

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  उत्तर प्रदेश| मथुरा से दिल दहला देने वाली  घटना सामने आ रही है. जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर डाली. पत्नी का दिल इतने से ही नहीं पसीजा, वह रातभर पति के लाश के साथ सोती रही. ताकि किसी को शक न हो. पति के मर्डर कराने में उसके प्रेमी ने भी उसका साथ दिया|

 3 मई की रात हुई घटना का पुलिस ने अब किया है खुलासा 

- Install Android App -

घटना नगर के कोतवाली क्षेत्र की बतायी जा रही है. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने ही मिलकर हत्या को अंजाम दिया है. दरअसल, मृतक पत्नी व प्रेमी की राह में रोड़ा बन रहा था. इसलिए उसकी हत्या की गई. साथ ही किसी को पता न चले इसलिए पत्नी रातभर पति की लाश के साथ ही सोती रही. सुबह उठकर मामला आत्महत्या में तब्दील करने की कोशिश की गई. लेकिन पांच दिनों की जांच के बाद पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया|

पत्नी ने पति की लाश के गले में दुपट्टा डाल दिया. ताकि पुलिस को कोई भी शक न हो सके. साथ ही रोने-पीटने लगी. जांच के पहले ही दिन पुलिस को मृतक की पत्नी नीतू सैनी (25) के बयान संदिग्ध लगे. इसी आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या का ही मुकदमा दर्ज किया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया. जिसमें पुलिस का शक हकीकत में तब्दील हो गया.