jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें- कलेक्‍टर गुप्‍ता

टीकाकरण महाअभियान हेतु बैठक का हुआ आयोजन

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्‍टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर संजय गुप्‍ता की अध्यक्षता में टीकाकरण महाअभियान हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जिले के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो दुकानें कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करें, उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें। कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु प्रतिदिन एक हजार सैंपल लें। सैंपलिंग के लिये सिविल सर्जन को नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया। बाजार में रेंडम चैकिंग और सैंपलिंग करें। कॉन्‍टेक्‍ट ट्रेसिंग हो, कोविड संक्रमित व्‍यक्ति के सम्‍पर्क में आए लोगों की सैंपलिंग हो। होटल रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारी शत प्रतिशत वैक्सिनेट हों। अफवाहें फैलाने पर महामारी अधिनियम अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

      कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने विभाग की सेवा देने के साथ पूछे कि टीकाकरण करवाया गया है या नहीं। बैठक में निर्देशित किया गया कि तीनों जनपद सीईओ एवं बीएमओ को टीकाकरण कार्य हेतु एक-एक होमगार्ड के जवान दिए जाए। बीएमओ यह सुनिश्चित करें कि एक डोज भी व्‍यर्थ न जाए।

- Install Android App -

      कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में 513 ग्रामों में से 210 गांवों में पूरी तरह टीकाकरण हो। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में 50 प्रतिशत वार्ड अगले 7 दिन में शतप्रतिशत टीकाकरण होना चाहिये। उन्‍होने निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्र में जो हॉटस्‍पॉट रहे थे, उनमें शतप्रतिशत टीकाकरण हो। सभी फ्रंट लाइन वर्कर के टीकाकरण की जिम्‍मेदारी अपर कलेक्‍टर की है।

      कलेक्‍टर गुप्‍ता द्वारा बैठक में सभी विभागों को टीकाकरण हेतु लक्ष्‍य वितरित किए गए। उन्‍होने निर्देशित किया कि टीकाकरण हेतु गाडि़यों के माध्‍यम से प्रचार-प्रसार किया जाये। सभी अधिकारी अपनी-अपनी गाड़ी में स्‍पीकर लगवाएं और टीकाकरण का प्रचार करवाएं। उन्‍होने कहा कि टीकाकरण हेतु चुनाव की तरह सेक्‍टर अधिकारी बनाए जाएंगे। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महाभियान में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ भागीदारी करें।

      बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा राम कुमार शर्मा, अपर कलेक्‍टर जे.पी. सैयाम, सीएमएचओ डॉ. सुधीर जैसानी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।