jhankar
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कन्या पूजन कर बालिकाओं का किया सम्मान गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों का स्मरण गांधी जयंती पर पौधरोपण और सफाई मित्रों का सम्मान, सिराली में विविध कार्यक्रम सोमलवाड़ा में अवैध शराब बंद कराने महिला थाने पहुंची  हंडिया : सुबह सबसे पहले अस्पताल पहुंचते हैं, ताकि मरीजों को मिले साफ माहौल; हंडिया में ‘स्वास्थ्य मि... हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पार्किंग से स्वास्थ्य ... कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर

जैन समाज हर्षोल्लास के साथ मना रहे अष्टान्हीका पर्व

सुनील पटल्या बेड़िया। जैन धर्म के पर्व अष्टान्हीका पर्व को बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। जैन समाज अध्यक्ष अजय शाह एवं पंकज जटाले ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल अष्टमी से प्रारंभ हुआ पर्व गुरु पूर्णिमा तक मनाया जाएगा। पर्व की आराधना एवं अच्छी वर्षा की कामना व क्षैत्र की खुशहाली हेतु नंदीश्वर दीप विधान का आयोजन किया गया है । जिसमें पात्रों का चयन किया गया, सोधर्म इंद्र वरुण धनोते, कुबेर इन्द्र अतुल जैन, ईशान इंद्र पुष्पेन्द्र शाह, सानत इन्द्र अजय शाह एवं महेन्द्र जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम हेतु इन्दौर से दो विद्वान पंडित संजय सिधारथी एवं सम्मेद शास्त्री पधारे हैं। जिनके सानिध्य में प्रतिदिन अभिषेक, पुजन, विधान, प्रवचन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार की शांतिधारा का सौभाग्य गौरव राजकुमार जटाले को प्राप्त हुआ। विधान की  एक दिवसीय पुजन सामग्री प्रदाता श्रीमती बिंदु अरविंद घाटे का समाज द्वारा सम्मान किया गया ।इस अवसर पर कैलाश जटाले, जिनेंद्र कुमार जैन, नितिन जैन, श्रीमती प्रेमलता जैन, श्रीमती मधु जटाले आदि उपस्थित थे।