jhankar
ब्रेकिंग
नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी ... बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, ... 30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार हरदा में 11वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप; दो युवकों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत...

बुनियादी शिक्षा उज्जवल भविष्य की नीव होती है, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी ने मावि जाजमखेड़ी में 5 लाख रु देने की घोषणा की

 

- Install Android App -

मनावर : पवन प्रजापति माध्यमिक विद्यालय जाजमखेड़ी में स्कूल चलें अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी ,विशेष अतिथि अभा सीरवी महासभा धार निमाड़ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम मुकाती ,सोहन सोलंकी वीआईपी, सामाजिक कार्यकर्ता विश्वदीप मिश्रा ,रूपाजी चोयल, उपसरपंच अरुण बर्फा, गुलाटी उपसरपंच जितेंद्र बर्फा, नाथूजी सोलंकी, दिनेश परिहार, नरेंद्र कोटवाल व प्रधानाध्यापक बाबूलाल गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कपिल सोलंकी ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य वहां की शिक्षा पर निर्भर करता है। बुनियादी शिक्षा उज्जवल भविष्य की नीव होती है। इस अवसर पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य निधि से स्कूल में सभा कक्ष के निर्माण के लिए 5 लाख रु देने की घोषणा भी की। वालेंटियर के रूप में स्कूल आए ग्राम के सोहन सोलंकी वीआईपी द्वारा बच्चो को अध्यापन करा कर अपने जीवन के संस्मरण सुनाए। रूपालाल चोयल सेवानिवृत्त शिक्षक ने बच्चो को भौगोलिक जानकारी दी । जन शिक्षक प्रकाश वर्मा ने बच्चो को कहा की जिस प्रकार खाने की भूख लगती है वैसे ही पढ़ाई की भूख जगाना बहुत जरूरी है। विकासखंड अधिकारी भरत जाचपुरे ने दूरभाष पर विद्यालय को दिए उपहार को स्वीकारते हुए धन्यवाद दिया। जनपद शिक्षाकेंद्र मनावर के बीआरसी किशोर बागेश्वर द्वारा कपिल सोलंकी को शिक्षा के प्रति जागरूकता प्रदर्शित करने पर हर्ष व्यक्त किया। आभार प्रकाश वर्मा ने माना
इस अवसर पर संकुल केंद्र जनशिक्षक सुरेश पाटीदार ,अमरसिंह रावत,अशोक सोलंकी,कमलेश जोशी,महेश पाटीदार,गौरव पाटीदार,नीलम पवार ,रंजना चोयल , नृत्य सुधाकर आदि उपस्थित थे ।