jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आदेश

देवास। गणेश चतुर्थी और जैन समाज के पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस के पावन अवसर पर देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में 14 और 15 सितंबर को सभी नॉनवेज दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा शहर के संबंधित दुकानदारों और होटल संचालकों को सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

क्या बंद रहेगा….?

निगम स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि सोमवार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी तथा मंगलवार 15 सितंबर को पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार

– सभी पशुवध गृह

- Install Android App -

– चिकन, मटन, मांस, मछली एवं अंडे की बिक्री वाली दुकानें

– सभी प्रकार के नॉनवेज होटल

पूर्णतः बंद रहेंगे।

आदेश नहीं माना तो होगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि इस दौरान कोई दुकान या होटल खुला पाया जाता है तो मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 254 की उपधारा (1) के तहत नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।