jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

योजनाओं की जानकारी आम नागरिक को होना चाहिए – मंत्री पटेल

विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित  

मकड़ाई समाचार हरदा। कृषि विकास एवं किसान कल्‍याण मंत्री कमल पटेल निर्देशित किया कि सुशासन दिवस को एक सप्‍ताह तक मनाये, इसके अंतर्गत हर समस्‍या का हल आपके घर अभियान चला कर जाति प्रमाण-पत्र, गरीबी रेखा प्रमाण-पत्र, विधवा प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, आयुष्‍मान भारत कार्ड, वनवासी पट्टे तथा कुपोषित बच्‍चों का सर्वे करावे। आवासहीन को मकान दिलवायें। मंत्री पटेल गत दिवस स्‍थानीय सर्किट हाऊस हरदा में आयोजित बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा कर रहे थे।

- Install Android App -

मंत्री पटेल ने निर्देशित किया शत प्रतिशत गरीब लोगों का बीमा करावे। अतिक्रमण पर सख्‍त कार्यवाही करें। उन्‍होने बताया कि समर्थन मूल्‍य खरीदी हेतु सीमा बढ़ाई गई है। श्री पटेल ने कहा कि जन हित के मामलों में किसी के साथ कोई समझौता नहीं होगा। योजनाओं की जानकारी आम नागरिक को होना चाहिए। उन्‍होने अधिकारियों को निर्देशित किया आगामी दस वर्षो तक की कार्ययोजना बनाए, हरदा एक मॉडल बनें।

मंत्री पटेल ने पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल को निर्देशित किया कि कानून व्‍यवस्‍था को दुरूस्‍त करने के लिये अवैध हथियार, चोरी की गाडि़या तथा अवैध शराब पर कार्यवाही करें। नर्मदा में कोई जेसीबी, पोकलेन मशीन नहीं होना चाहिए। नर्मदा को जीवन्‍त नदी का दर्जा दिया गया है, उसी अनुसार धाराएं लगाकर कार्यवाही करें। रेत चोरी पकड़ने के लिये गाँवों में समितियाँ बनाकर कार्यवाही करें।