jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ सैन्य विमान, 17 यात्रियों की मौत, 40 को बचाया

Philippine Plane Crash : फिलीपीन से एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। विमान में 92 यात्री सवार थे। 17 लागों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और अब तक 40 लोगों को बचाया जा चुका है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हादसा फिलीपींस के सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर हुआ। तब लैडिंग के दौरान चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप सैन्य परिवहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलीपींस के सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल सिरिलिटो सोबेजाना के मुताबिक, दक्षिणी फिलीपींस में 95 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सी-130 विमान के जलते हुए मलबे से कुछ लोगों को बचा लिया गया है। बचाव तथा राहत कार्य जारी है ताकि और लोगों की जान बचाई जा सके।

घटनास्थल की तस्वीरों में पेड़ों के बीच विमान के मलबे से आग की लपटें और धुआं निकलता दिख रहा है। रक्षा मंत्री डेल्फ़िन लोरेंजाना ने रॉयटर्स को बताया कि विमान में 92 लोग सवार थे, जिसमें तीन पायलट और पांच चालक दल के सदस्य शामिल थे। सशस्त्र बलों के प्रमुख सिरिलिटो सोबेजाना ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान से कम से कम 40 लोगों को बचा लिया गया है और अब उनका इलाज किया जा रहा है।

- Install Android App -

हैती में निजी विमान दुर्घटना में छह की मौत

एक अन्य विमान दुर्घटना में हैती में छह लोगों की मौत हुई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के दक्षिण-पश्चिम में एक निजी हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो अमेरिकी मिशनरियों सहित छह लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन कार्यालय (एनसीएओ) ने बताया कि विमान ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को शाम 6:57 बजे उड़ान भरी थी और लगभग एक घंटे बाद हैती के दक्षिणी तट पर जैकमेल पहुंचना चाहिए था।