मकड़ाई समाचार हंडिया। देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत भवन में पंचायत सचिव जेएन मीणा ने सरदार पटेल को श्रृद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी राष्ट्र एकता के अनोखे शिल्पकार थे। उन्होंने देश के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोते हुए नव भारत का निर्माण किया। जिसके लिए उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है। सरदार वल्लभ भाई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को देश भक्त पटेल के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। तभी हमारा समाज व देश तरक्की करेगा। इस दौरान पंचायत सचिव जेएन मीणा, शिक्षक जगन्नाथ चौहान, धर्मेन्द्र मंडलोई, गणपति लाल तंवर, मुकेश चौरसिया मौजूद थे।
ब्रेकिंग
