jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

सिवनी मालवा : तहसीलदार के विरुद्ध भी होगी कार्यवाही, योजनाओं की क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी कलेक्टर

के के यदुवंशी पत्रकार –
सिवनी मालवा : नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने सर्वे कर ग्रामीणों के उक्त बीमा योजनाओं में आवेदन कराने के निर्देश सभी जनपद सीईओ दिए। उन्होंने कम प्रगति वाले सीईओ जनपदों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर जल सर्टिफिकेशन की कार्यवाही की भी समीक्षा की।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में स्वामित्व योजनांतर्गत ग्राउंड ट्रूथिंग की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने ग्राउंड ट्रूथिंग में संतोषजनक प्रगति न होने पर तहसीलदार नर्मदापुरम ग्रामीण, इटारसी, सिवनीमालवा और माखननगर से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सीमांकन के प्रकरणों की भी कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलवार समीक्षा कर सख्त निर्देश दिए कि सीमांकन में लापरवाही पर संबंधित पटवारी के निलंबन के साथ संबंध तहसीलदार की भी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण में तहसीलदार पिपरिया, बनखेड़ी और डोलरिया को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए बैठक में कलेक्टर सिंह ने जनपद और निकायवार आयुष्मान के स्वीकृत और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की कम प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आगामी 5 दिवस में सभी पात्रों के कार्ड बनाएं जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड में कम प्रगति और काम में लापरवाही पर सीईओ जनपद बनखेड़ी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसएस रावत, अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी एसडीएम जनपद सीईओ एवं सीएमओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।