jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

हंडिया : धार्मिक नगरी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, अल सुबह से ही मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

हंडिया।मंगलवार को सभी जगह श्री राम भक्त श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव की धूम रही।सुबह से ही हनुमान भक्त पूजा अर्चना करने हनुमान मंदिरों में पहुंच रहे थे।हनुमान जयंती के एक दिन पहले से ही मण्डी रोड स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में रामायण जी के संगीतमय अखंड पाठ में कई श्रद्धालुओ द्वारा भाग लिया गया।

- Install Android App -

जन्मोत्सव को लेकर धार्मिक नगरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी ख़ासा उत्साह देखा गया।बजरंग सेना के द्वारा हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी खेड़ापति हनुमान मंदिर पर बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया गया।भगवान को दूध,दही,शहद,घी और मां नर्मदा के पवित्र जल से विशेष अभिषेक कर श्रंगार कर नया चोला पहनाया गया।और एक दिन पहले से ही श्री रामायण जी का अखंड पाठ किया गया।जिसका समापन जन्मोत्सव वाले दिन आज सुबह हुआ।

इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती की गई।इसके बाद कन्या भोजन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जन्मोत्सव पर सभी हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई।जहां भक्तों द्वारा हनुमान जी के जयकारे से पूरा गांव गूंज उठा।भक्तजनों ने हनुमान जी का दर्शन कर प्रसाद अर्पित कर संकट हरण की कामना की।मंदिरों में पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। शाम को श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी महाराज की महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।