jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

हंडिया : सत्तू अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं लगाई मां नर्मदा में आस्था की डुबकी,

हंडिया।बुधवार को सत्तू अमावस्या के मौके पर स्नान के लिए मां नर्मदा के पवित्र तटों पर हजारों श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान सभी प्रमुख तटों पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली।वहीं मां नर्मदा के रिद्धनाथ महादेव घाट पर पर भी स्नान करने वालों का जमावड़ा लगा हुआ था। इस दौरान मां नर्मदा के दर्शन व पुण्य डुबकी का लाभ लेते हुए श्रद्घालुओं ने भगवान रिद्धनाथ महादेव के दर्शन किए।

- Install Android App -

बुधवार को मां नर्मदा में स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नर्मदा तटों पर पहुंचना प्रारंभ हो गई थी।सुबह से शाम तक स्नान,दान आदि का सिलसिला चलता रहा।

भीषण गर्मी के दौरान भी श्रद्घालुओं की आस्था में कमी नही देखी गई और तेज धूप होने के बावजूद भी देर शाम तक स्नान का सिलसिला चलता रहा।इधर सत्तू अमावस्या के मौके पर भक्तों द्वारा मां नर्मदा को सत्तू का भोग लगाया गया और नर्मदा तटों पर मौजूद दरिद्र-नारायणों को सत्तू का वितरण भी किया गया।वहीं पूजा-अर्चना और स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।