jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

हरदा : लाड़ली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राशि ट्रांसफर की

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों के खाते में सहायता राशि का अंतरण किया। यह कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाउ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल व डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव नागू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्रीजी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी के साथ-साथ लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं उपस्थित थी। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं व बच्चों को उपहार वितरित किये। इसके अलावा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी।