jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

Weather Alert News : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देश के इन राज्यों में दी भारी बारिश की चेतावनी

Weather Alert News : उत्तर भारत से अब बारिश की विदाई हो चुकी है, जहां तापमान में गिरावट जारी है. लगातार गिरते तापमान के कारण ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण लोग ठंड से कांपने लगे हैं.

Weather Alert News

एक तरफ उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत में बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है. देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन भर धूप खिली रही, जिससे दोपहर में तापमान काफी बढ़ गया.

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मौसम का मिजाज नरम होता गया। उत्तर प्रदेश में भी दिन भर धूप खिली रही, जिससे दोपहर में खेतों में काम करने वाले लोगों को खूब पसीना आया. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

- Install Android App -

आईएमडी के मुताबिक (IMD) ने देश के सभी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कर्नाटक और केरल समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है.

अगले 24 घंटों में केरल और तमिलनाडु समेत कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं आंधी-तूफान से सावधान रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 29 और 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल, माहे में 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा यहां बिजली गिरने की भी आशंका है।

यहां जानें दिल्ली और यूपी का मौसम

आईएमडी के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही दिन में तेज धूप निकलने की भी संभावना है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. उत्तराखंड के कई हिस्सों में तापमान गिर सकता है.