jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया शादी के कार्ड से नहीं मिलेगा सिलेंडर, अब कैटर्स की बुकिंग के आधार पर दिया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव: धर्म की रक्षा के लिए अवतरित छठे अवतार की कथा !!

Ganjbasoda News: मुरादपुर में हनुमान जी की 900 साल पुरानी प्रतिमा करती है, भक्तो की हर मुराद पूरी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गंजबसौदा : भगवान श्रीराम के सबसे बडे़ भक्त श्री हनुमान जी का आज जन्मोत्सव हैं। इस अवसर पर शहर से लगे ग्राम मुरादपुर के हनुमान जी के बारे में रोचक जानकारी देते है। मुरादपुर में महाबली हनुमान जी की विशाल और प्राचीन मूर्ति स्थापित हैं जो करीब 900 साल पुरानी बताई जाती है। इसके एक पैर की थाह को अंग्रेज तक पता नही लगा सकें है। पैर की थाह पता करने के लिए खुदाई की थी इससे एक तालाब भी बन गया मगर उसका ओर छोर पता नही चल पाया। इसका प्रमाण यह है कि आज भी मंदिर के सामने एक तालाब है। बताते है कि यहां पर हनुमान जी एक ज्योतिपुंज के रुप में एक विशाल वृक्ष में से प्रकट हुए थें तब से आज भी वही पर विराजमान है। पहले प्रतिमा एक टीले पर थी अब चबुतरा बना दिया गया है। लोगो का कहना है कि हनुमान जी यहां पर भीम का घमंड तोड़ा था। पांडव अपने भाईयों के साथ इसी क्षेत्र में अज्ञातवास का एक वर्ष बिताया था। इसे राजा विराट की नगरी कहते थे ऐसा ग्रंथों में जानकारी आई हैं। आज हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल कार्यक्रम हो रहे हैं श्रद्धालु अपनी अपनी मुरादे लेकर यहां पर आ रहे है।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –