jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Harda News: कारखानों एवं निर्माण स्थलों पर श्रमिकों को लू तापघात से बचाने हेतु निर्देश जारी

हरदा : श्रम पदाधिकारी हरदा ने जिले के सभी कारखानों एवं संनिर्माण स्थलों पर लू-तापघात से श्रमिकों के बचाव के लिये नियोक्ताओं व ठेकेदारों निर्देश जारी किये है। उन्होने फैक्ट्री संचालकों को निर्देशित किया है श्रमिक जहां से कार्यस्थल पर आने जाने के लिये एकत्र होते है, वहां पर धूप से बचाव के लिये शेड की व्यवस्था की जाए। महिलाओं एवं बच्चों के लिये धूप से बचाव हेतु शेड की व्यवस्था की जाए। कार्य स्थल पर श्रमिकों के लिये पीने के शुद्ध ठण्डे पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होने निर्देशित किया है कि निर्जलीकरण होने की स्थिति में ओआरएस घोल एवं अन्य प्रतिरोधक सामग्री का प्रावधान कार्यस्थल पर किया जाए। स्थल पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाए तथा लू से प्रभावित पाये जाने पर तुरन्त चिकित्सा परामर्श के लिये अस्पताल ले जाया जाए। कार्य स्थल के समीपस्थ डिस्पेंसरी अथवा अस्पताल से समन्वय करें तथा कैंटीन में भोजन, नाश्ते आदि में ताप अथवा लू प्रतिरोधक खाद्य पदार्थों के उपयोग को प्रोत्साहित करें।

- Install Android App -

Indore News : गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी और नशाखोरी के लिए लोगो से लूटते थे मोबाईल पुलिस ने 3 बदमाशों को पकड़ा