jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज? नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार हंडिया : युवालय बना युवाओं के सपनों की उड़ान का मंच, नेतृत्व और आत्मविश्वास का मिला प्रशिक्षण दतिया में मिली रानी लक्ष्मीबाई की 175 साल पुरानी दुर्लभ तस्वीर, जीवित अवस्था का पहला चित्र माना जा र... हरदा: बेकाबू फोर व्हीलर ने मचाई अफरा-तफरी, फोर व्हीलर वाहन, एक बाइक,एक स्कूटी और दुकान का शटर क्षतिग... हंडिया : निःशुल्क आयुष्मान जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज, विशेषज्ञ चि...

जिला चेस एसोसिएशन का जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट 21 जून को खिलाड़ी 20 जून शाम 7 बजे तक करा सकते हैं पंजीयन

हरदा : जिला चेस एसोसिएशन हरदा द्वारा जिला स्तरीय एल.जी. बलवटे मेमोरियल चेस टूर्नामेंट का आयोजन 21 जून, रविवार को एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल टिमरनी में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

संघ के अध्यक्ष श्री आलोक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिसमें जूनियर वर्ग (14 वर्ष से कम आयु) एवं ओपन वर्ग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के पंजीयन की प्रक्रिया 20 जून, शनिवार शाम 7 बजे तक खुली रहेगी। बढ़ती रुचि को देखते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लगातार पंजीयन प्राप्त हो रहे हैं।

संगठन सदस्य श्री रामनिवास जाट ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में शतरंज खेल को प्रोत्साहित करना तथा उभरती हुई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

- Install Android App -

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिलेभर के शतरंज खिलाड़ियों, विद्यार्थियों एवं खेल प्रेमियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन कर प्रतियोगिता का हिस्सा बनने की अपील की है।

जिला चेस एसोसिएशन द्वारा इस अवसर पर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में भी एक विशेष पहल की जा रही है। कोषाध्यक्ष श्री सत्यम बंसल ने बताया कि संगठन ने पांच कुपोषित बच्चों को गोद लेने का निर्णय लिया है।

प्रतियोगिता स्थल पर इन बच्चों को आवश्यक सामग्री एवं पोषण किट का वितरण किया जाएगा। संस्था का मानना है कि खेल गतिविधियों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

मिडिया प्रभारी रोहित तिवारी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता के दौरान पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। खिलाड़ी, अभिभावक एवं अतिथि पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। जिला चेस एसोसिएशन का उद्देश्य खेल, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।