jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज? नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार हंडिया : युवालय बना युवाओं के सपनों की उड़ान का मंच, नेतृत्व और आत्मविश्वास का मिला प्रशिक्षण दतिया में मिली रानी लक्ष्मीबाई की 175 साल पुरानी दुर्लभ तस्वीर, जीवित अवस्था का पहला चित्र माना जा र... हरदा: बेकाबू फोर व्हीलर ने मचाई अफरा-तफरी, फोर व्हीलर वाहन, एक बाइक,एक स्कूटी और दुकान का शटर क्षतिग... हंडिया : निःशुल्क आयुष्मान जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज, विशेषज्ञ चि...

नर्मदापुरम संभाग में आजाद समाज पार्टी को मिला नया नेतृत्व, महेंद्र कासिव बने संभाग अध्यक्ष

हंडिया/नर्मदापुरम। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मध्यप्रदेश संगठन के विस्तार और बहुजन समाज की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. सत्येन्द्र विद्रोही द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार महेंद्र कासिव को नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी की विचारधारा “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

- Install Android App -

जारी नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि महेंद्र कासिव अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने महेंद्र कासिव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

महेंद्र कासिव ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और बहुजन समाज के अधिकारों, सम्मान एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे।