jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

MP NEWS : लव मैरिज के 20 दिन बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पति-पत्नी में हुई थी अनबन

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। ग्वालियर में घरवालों के खिलाफ जाकर प्रेमी से लव मैरिज करने वाली युवती ने शादी के 20 दिन बाद ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला यूनिवर्सिटी थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि युवती और उसके पति के बीच बीती रात किसी मामूली सी बात पर अनबन हुई थी और बहस हो गई थी। इसके बाद दोनों अलग सो गए। सुबह जब पति की नींद खुली तो उसने देखा कि युवती फांसी पर लटकी हुई थी। युवती की परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Install Android App -

शादी के 20 दिन बाद सुसाइड प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती का नाम नेहा चौहान है जो मुरार के सिद्धेश्वर नगर की रहने वाली थी। नेहा चौहान प्राइवेट ऑफिस में जॉब करती थी। करीब तीन ममहीने उसकी दोस्ती पटेल नगर के रहने वाले राहुल बाथम नाम के युवक से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली। नेहा के पति राहुल ने पुलिस को बताया है कि बीती रात उनके बीच मामूली बात पर बहस हुई थी जिसके बाद वो दोनों खाना खाकर अलग अलग कमरों में सो गए। सुबह जब राहुल की नींद खुली तो उसने देखा कि नेहा फांसी के फंदे पर झूली हुई है। राहुल ने बताया कि उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि नेहा इतना बड़ा कदम उठा लेगी। घटना का सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

युवती के परिजन ने लगाया हत्या का आरोप नेहा के खुदकुशी करने के बारे में पता चलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहुल पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही राहुल और नेहा के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। यूनिवर्सिटी थाने के प्रभारी ने बताया कि नव विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मृतका ने 20 दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है मामले की जांच की जा रही है।