jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर बना आग का गोला,देर रात हुआ दर्दनाक हादसा अमेरिका में बड़ा विमान हादसा : फ्लोरिडा में Learjet 60 क्रैश, बहामास जा रहे 9 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू टिमरनी में प्रशासन के आदेश हवा में,प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रही नरवाई जलाने की घटनाएं हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा... खातेगांव में शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत; पुलिस महकमे में मच... आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ...

Harda News: मतदान के लिये 07 मई को मजदूरों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिये हरदा जिले में 7 मई को मतदान होगा। सभी मजदूरों एवं कामगारों को मतदान करने के लिये सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। जिला श्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी कारखाना संचालकों व दुकानदारों को निर्देश दिये है कि उनके संस्थान में कार्यरत सभी मजदूरों को 7 मई को मतदान के लिये जाने हेतु संस्थान का साप्ताहिक अवकाश घोषित करें। ऐसे कारखाने जो सप्ताह के सातों दिन कार्य करते है, वे श्रमिकों को मतदान के लिये 2-2 घण्टे के अवकाश की सुविधा उपलब्ध करायें। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि मतदान के लिये जाने के कारण अनुपस्थित होने पर किसी मजदूर का वेतन न काटा जाये। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि नियोजक द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में मतदान के लिये जाने पर मजदूर को सवैतनिक अवकाश देने का उल्लेख किया गया है।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –