jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

मातृशक्ति ने किया खिरकिया में शराब दुकान खुलने का विरोध ! आंदोलनकर्ता महिलाओं को मिल रही धमकी !

खिरकिया : हरदा जिले के नगरीय क्षेत्र खिरकिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 11े, 12 में प्राचीन भालेनाथ मंदिर के सामने देसी शराब की दुकान खोले जाने से नागरिकों में आक्रोश है। महिलाओ ने विरोध शुरू कर दिया।

मोहल्ले की महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को वार्ड की महिलाओं ने धरना दिया उन्होंने नारेबाजी करते हुए शराब दुकान का विरोध किया।
बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक शराब दुकान को खोले जाने के धरने पर बैठ गई। इन सभी महिलाओ का कहना है कि शराब की दुकान खुल जाएगी तो शराबी हमारा निकलना मुश्किल कर देंगे, हमारा मोहल्ला बदनाम हो जाएगा मोहल्ले के पुरुषों के साथ महिलाएं भी इसके विरोध में आ गई हैं।

वार्ड के लोग शराब दुकान के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। जैसे वार्डवासियो को शराब दुकान खोले जाने की जानकारी लगी वैसे ही रात्रि करीब 12 बजे महिलाए सहित नागरिकगण थाना परिसर पहुंच गये जहाॅ थाना प्रभारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में बताया कि जहाॅ शराब दुकान खोल रहे है जस्ट सामने महोदव मंदिर स्थित जहाॅ आये दिन महिला पूजा अर्चना करने जाती है रात्रि में आबकारी विभाग एवं शराब ठेकेदार के आदमी आए दुआ की उपस्थिति में शराब दुकान खोलने की व्यवस्था जमाई जा रही है जो की गलत है। ज्ञापन देने के बाद दिन रविवार को महिलाओ ने धरना देना शुरू कर दिया धरना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे जहाॅ महिलाओ ने स्थिति से अवगत कराया। स्थानीय लोगो का कहना है कि जिस जगह शराब दुकान खोलने की कोशिश की जा रही है वहां आसपास बहुत मंदिर हैं। दुकान के बगल में रहवासी क्षेत्र लगा हुआ है जहाॅ लोग परिवार सहित निवास कर रहे है। कुछ ही दूरी पर स्कूल है और इसी रास्ते से बच्चे स्कूल आना-जाना करते हैं। ऐसे में कैसे शराब की दुकान खोली जा सकती है। वार्ड की महिलाओ तथा नागरिको का कहना है कि अगर रहवासी क्षेत्र में शराब दुकान खोली गई तो सड़क पर चक्काजाम कर अनिश्चितकालिन धरना दिया जावेेगा जिसकी संपूर्ण जबावदारी प्रशासन की होगी।

वार्ड पार्षद बोले…

वार्ड पार्षद सुरेन्द्र आठनेरे का कहना है कि जिस स्थान पर शराब दुकान खोल रहे है वह गलत है अगर शराब दुकान खोली जाती है तो जिसकी शिकायत हम उच्च अधिकारी तक करेगें

किसान कांग्रेस नेता केदार सिरोही बोले…

- Install Android App -

शर्म करिए सरकार…

खिरकिया मे हमारी माता बहनो को सडक पर शराब दुकान खुलने के खिलाफ धरने के लिए बैठना पड़ेगा? आपका प्रोटोकॉल जनता का पक्ष रखने के लिए है या दारू के ठेकदारो कि बिक्री बढ़वाने के लिए?

खिरकिया मे शहर के बाहर कि दारु कि दुकान उठाकर बीच शहर मे मंदिर के पास खोलने के विरोध मे हमारे परिवार जन बैठे है, सरकार को जनता कि भावना का सम्मान करना होगा और उक्त दुकान को तुरंत वहाँ से हटाना होगा..

कलेक्टर साहब आपके थाने और विभाग के लोग खुलेआम आंदोलन कर्ताओ को धमका रहे है, क्या यही आपका कोड ऑफ़ कंडक्ट है?

हम सब मिलकर लड़ेंगे…

______________

यह भी पढ़े –