jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

MP NEWS : पकड़े जाने के डर से हजारों रुपए ठेले पर ही छोड़कर उल्टे पैरों भागा नगरपालिका कर्मचारी

मकड़ाई समाचार रायसेन। नगरपालिका के कर्मचारी ने रिश्वत तो ले ली पर उसे अपने फंस जाने की भी भनक लग गई। पकड़े जाने के डर से रिश्वतखोर कर्मचारी उल्टे पैरों भाग खड़ा हुआ। रिश्वत के रूप में लिए गए हजारों रुपए वह एक ठेले पर ही छोड़ भागा। बाद में पुलिस ने यह रकम जब्त कर ली। बता दे कि मध्यप्रदेश के रायसेन की मंडीदीप नगरपालिका में यह घटना घटी।

मंडीदीप में प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने को लेकर 10 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। फरियादी रामाराव गणेसे ने इसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त से कर दी जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर कर्मचारी को 8 हजार की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ पकड़ लिया।

- Install Android App -

लोकायुक्त टीम और थाना प्रभारी नीलम पटवा के साथ मंडीदीप नगरपालिका में ये कार्रवाई की गई। यहां के दो दैनिक वेतन भोगी और 1 स्थायी कर्मचारी के खिलाफ रिश्वतखोरी की ये कार्रवाई की गई। कर्मचारी करतार सिंह और परमानंद विश्कर्मा ने रिश्वत की मांग की थी। जब कार्रवाई की गई तो करतार सिंह नहीं मिला। परमानंद ने हितग्राही से राजा मीना नामक कर्मचारी के हाथ में पैसे देने को कहा।

आवेदक रामाराव ने राजा मीना को 8 हजार रुपये दिए लेकिन उसको लोकायुक्त की कार्रवाई की भनक लग गई। वह पैसे हाथ में लेकर भागा और आगे एक ठेले पर रकम रखकर वहां से गायब हो गया। बाद में पुलिस ने रिश्वत की यह राशि बरामद कर ली। जांच टीम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फरियादी रामाराव गणेसे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली और दूसरी क़िस्त के पैसे आने पर कर्मचारी करतार सिंह और परमानंद विश्कर्मा ने रिश्वत मांगी थी। परेशान होकर उसने 20 तारीख को लोकायुक्त को आवेदन दिया। इसपर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने रिश्वत मांगने और लेनेवाले को जल्द पकड़ने की बात कही है।