jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

कैट का वर्चुअल प्रांतीय सम्मेलन 25 को

मकड़ाई समाचार हरदा। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा प्रथम वर्चुअल प्रांतीय सम्मेलन 25 दिसम्बर को प्रातः 11ः30 बजे आयोजित किया गया है। इस प्रांतीय वर्चुअल सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया के मुख्यातिथ्य में होगा, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन करेंगे। प्रांतीय सम्मेलन को राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल, राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन सत्यभूषण जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ललित गांधी, सेन्ट्रल जोन चेयरमेन रमेश गुप्ता संबोधित करेंगे।
समागम 2020 ‘‘संगठन में ही शक्ति‘‘ विषय पर आयोजित किया गया है। जिसमें 52 जिलों से 750 से अधिक कैट के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। कैट की प्रदेश में वर्तमान स्थिति पर महामंत्री मुकेश अग्रवाल का प्रजेन्टेशन होगा, जबकि कैट का प्रदेश स्तरीय विस्तार विषय पर प्रदेश संगठन मंत्री गोविन्ददास असाटी अपनी बात रखेंगे। इस सम्मेलन में 10 संभागों के संभाग प्रभारी के रूप में कैट मध्यप्रदेश के उपाध्यक्षगण संदेश जैन जबलपुर, डॉ. प्रकाश अग्रवाल चंबल संभाग, पवन जैन शिवपुरी, कपिल मलैया सागर, मनोज गुप्ता शहडोल, महेश थरवानी रीवा, विजय राठी इटारसी, सुनील जैन 501 भोपाल, रवि तलरेजा विदिशा, श्रीमती अंशु गुप्ता भोपाल, स्वप्निल खंडेलवाल इन्दौर, डॉ. दीपेन्द्र टमोटिया उज्जैन, प्रत्येक जिले के संगठन की स्थिति पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम का कोर्डिनेशन एवं आभार प्रदर्शन कैट मध्यप्रदेश कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी मनोज चौरसिया करेंगे। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों के लिए यह प्रथम वर्चुअल प्रांतीय सम्मेलन बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों के लिए यह प्रथम वर्चुअल प्रांतीय सम्मेलन बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा।