मकड़ाई समाचार नकवाड़ा। भगवान करे अब कोरोना की तीसरी लहर कहीं आए ही नहीं और इस महामारी से तो फिर हमारे देश प्रदेश क्षेत्र की जनता को जुझना न पड़े। इसलिए कोरोना की तीसरी लहर को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक एवं सामाजिक संस्थाओं ने अपनी ओर से इससे बचाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में संस्था शिवोम ग्रीन हेवन ऑर्गेनिक्स इंदौर के द्वारा फेडेक्स मेमो यूएस अमेरिकन संस्था के सौजन्य से इंदौर निवासी कुमुद नारायण नागर और सिरकंबा निवासी अपनी बहनों के द्वारा श्रीमती कृष्णा पति लीलाधर नागर, श्रीमति निर्मला पति मधुसूदन नागर, श्रीमती मुक्ताबाई पति चंद्र गोपाल नागर ये तीनों बहनों की प्रेरणा से अपने पिता स्वर्गीय शिवनारायण नागर की स्मृति में ग्राम पंचायत नकवाड़ा को ऑटोमेटिक ऑक्सीजन मशीन 800 अमेरिकन डॉलर भारतीय मुद्रा मे लगभग डेढ़ लाख रुपए की ऑटोमेटिक ऑक्सीजन अमेरिकन मशीन ग्राम पंचायत नकबाड़ा के उपसरपंच अरुण राजपूत के कहने पर ग्राम पंचायत नकवाडा को भेंट की गई। अब आसपास के क्षेत्रवासियों को ऑक्सीजन की कमी के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। ग्राम पंचायत नकवाड़ा के सभी लोगों ने कुमुद नारायण नागर परिवार को इस पुनीत कार्य ऑक्सीजन मशीन नकवाडा पंचायत को दान करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राधेश्याम पटेल नकवाडा के सरपंच महोदय श्रीमती फूलवती बाई दिलारे, उपसरपंच अरुण राजपूत, भूपेंद्र नागर, विकास नगर, कमलेश पटेल, शरण बांके, पूर्व सरपंच नत्थू सिंह साबलेकर, अशोक मालवीय, सहायक सचिव प्रदीप राजपूत, सचिव रेवाराम शर्मा, पप्पू मालवीय आदि लोग उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
