jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 20 नवम्बर को खुदिया में लगेगा शिविर हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का होगा आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026, नई दिल्ली में दिखेगी जिले की 2 इकाइयों की झलक किसान जागरूकता और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने गांवों में आयोजित होंगी किसान चौपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा-खिरकिया मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करें शादी में नोट उड़ाते समय भीड़ में फंसा युवक, घबराहट से अटैक से मौत

MP News : भाजपा विधायक का अजीब बयान, अच्छी सड़कों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

मकड़ाई समाचार खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा से भाजपा विधायक नारायण पटेल का एक अजीब बयान सामने आया है, उन्होंने प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के लिए अच्छी सड़कों को जिम्मेदार बताया है। कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में शामिल होने आए विधायक पटेल ने सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अच्छी सड़कें होने से वाहन तेज गति से चलते हैं। तेज गति का वाहन कभी भी अनियंत्रित हो सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मैंने खुद इसका अनुभव किया है। मेरी विधानसभा की सड़कें अच्छी होने से वहां भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हैं सभी दुर्घटनाएं खतरा बना रहता है।

- Install Android App -

इधर कांग्रेस के नेता उत्तमपाल सिंह पुरानी का कहना है कि मांधाता विधायक नारायण पटेल का वक्तव्य समझ से परे है मध्य प्रदेश सहित जिले की सड़कों की हालत इन दिनों बेहद खराब है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अकेले खंडवा जिले में नए साल में चार बस दुर्घटना हो चुकी है। भाजपा नेता और प्रशासन को दुर्घटनाएं रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए।