jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण हरदा: राइस मिल ट्रांसफार्मर चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, फरियादी ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल संजय सिंह पवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ...

खंडवा : “महावीर जयंती” के अवसर पर सद्भावना मंच का आयोजन” भगवान महावीर के जीव दया के सिद्धांत, जीयो और जीने दो के अनुसार वितरित किए गए जल पात्र सकोरे

खंडवा : सद्भावना मंच द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर जीव दया के जियों और जीने दो सिद्धांत के अनुसार भीषण गर्मी में मूक पक्षियों की जीवन रक्षा के लिए इंदौर रोड पर वाहन चालकों के अतिरिक्त सभी आने जाने वाले लोगों को निःशुल्क जल पात्र सकोरे का वितरण किया गया। मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि भीषण गर्मी के समय में विचरण करते हुए पक्षी तथा जीव जंतु पानी के लिए छटपटाते रहते हैं। यहां तक की पक्षी गर्मी के कारण उड़ते हुए नीचे टपक भी जाते हैं। ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होता है की मूक पशु पक्षियों को शीतल जल उपलब्ध हो ताकि उनके जीवन की रक्षा हो सके। इसी उद्देश्य को लेकर सद्भावना मंच द्वारा प्रतिवर्षोनुसार महावीर जयंती के अवसर पर सकोरो(जल पात्रों) का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, देवेंद्र जैन, रजत सोहनी, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी,सुरेन्द्र गीते, एनके दवे, राधेश्याम शाक्य, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला,सुभाष मीणा,राजेश पोरपंथ,महेन्द्र सिंह आदि सहित अनेक सदस्यों व्दारा सकोरे वितरित कर पक्षियों के लिए दाना पानी रखने का निवेदन किया गया।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –