jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

आयुष्मान भारत योजना की पात्रता में हुआ बदलाव, 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक को मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की पात्रता में बड़ा बदलाव किया गया है। आ रही जानकारी के अनुसार अब देश भर के 70 वर्ष से अधिक उम्र पार कर चुके वृद्ध नागरिक किसी भी आयुष्मान सूचीवृद्ध अस्पताल में जाकर अपना उपचार करा सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना है। योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार सालाना 5 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा देश भर के करीब 10 करोड़ परिवार को लाभान्वित किया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना में केंद्र सरकार द्वारा पात्रता धारी नागरिक के आयुष्मान कार्ड बनवाये जाते हैं। पात्रता के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनवाकर सूचीवृद्ध अस्पताल में 5 लाख रुपए का सालाना मुफ्त उपचार प्राप्त किया जा सकता है, परंतु ऐसे नागरिक जिनका नाम योजना की पात्रता सूची में नहीं है या फिर जो नागरिक सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता का पालन नहीं करते हैं, उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया जाता है, लेकिन अब केंद्र सरकार ने योजना की पात्रता में बड़ा बदलाव कर दिया है। जिसकी जानकारी आगे प्रदान की जा रही है।

पात्रता में हुआ बदलाव –

आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक केवल देश के वही नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवा सकते थे, जिनका नाम योजना की पात्रता सूची में पाया जाता था, परंतु अब इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के चलते देश भर के समस्त 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध नागरिक आयुष्मान कार्ड योजना के लिए पात्र माने जाएंगे, 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध अस्पताल में नि:शुल्क उपचार किया जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए आयुष्मान हेतु जरूरी पात्रता की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है।

- Install Android App -

सीएससी सेंटर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड –

देश भर के 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी के कॉमन सर्विस सेंटर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड एवं राशन कार्ड की आवश्यकता लगेगी, इन दो मुख्य दस्तावेज के साथ आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –